Friday, August 26, 2022

मार्क्स के लेखन की मुस्तो द्वारा तैयार सूची

 क) कालानुक्रमिक सूची

मार्क्स के बौद्धिक लेखन को देखते हुए निम्नांकित सूची में उनके सर्वाधिक महत्वपूर्ण लेखन को ही समेटा जा सका है । इसका मकसद मार्क्स के लेखन में बहुतेरे के असमाप्त चरित्र और उनके प्रकाशन के उबड़ खाबड़ इतिहास को उजागर करना है । उनके द्वारा पूरी की गयी किताबों और लेखों से ऐसी पांडुलिपियों को अलगाने के लिए उनका नाम कोष्ठक में रखा गया है जिन्हें छपने के लिए नहीं भेजा गया । प्रकाशित सामग्री से अधिक मात्रा अप्रकाशित पांडुलिपियों की है । प्रकाशित सामग्री की पहली छपाई, उसका संदर्भ और जहां जरूरी लगा संपादक का नाम दिया गया है । मूल में किये बदलावों का भी संकेत कर दिया गया है । जो लेखन जर्मन में नहीं हुआ उसकी मूल भाषा का संकेत कर दिया गया है ।

साल

शीर्षक

संस्करण की सूचना

1841

(डेमोक्रिटस और एपीक्यूरियस के प्रकृति दर्शन में अंतर)

1902, मेहरिंग संपादित संग्रह में आंशिक, 1927 रियाज़ानोव संपादित मेगा1 में ।

1842-43

राइनिषे जाइटुंग के लेख

कोलोन में प्रतिदिन

1843

(हेगेल के अधिकार दर्शन की आलोचना)

1927 रियाज़ानोव संपादित मेगा1 में ।

1844

जर्मन-फ़्रांसिसी वार्षिकी के लेख

यहूदी प्रश्न और हेगेल के अधिकार दर्शन की आलोचना में एक योगदान समेत ।

पेरिस में केवल एक अंक प्रकाशित । अधिकतर प्रतियों को पुलिस ने जब्त कर लिया

1844

(1844 की आर्थिक-दार्शनिक पांडुलिपियां)

 

1845

पवित्र परिवार (एंगेल्स के साथ)

फ़्रैंकफ़र्त में प्रकाशित

1845

फ़ायरबाख थीसिस

1888, लुडविग फ़ायरबाख और क्लासिकल जर्मन दर्शन का अंत के फिर से छपने पर परिशिष्ट के बतौर प्रकाशित

1845-46

(जर्मन विचारधारा, एंगेल्स के साथ)

1903-1904, बर्नस्टाइन के संपादन में संशोधित होकर आंशिक प्रकाशन

1932, लैंडशट और मायेर के संपादन में और मेगा1 में 

1847

दर्शन की दरिद्रता

ब्रसेल्स और पेरिस में प्रकाशित, फ़्रांसिसी में लिखित

1848

मुक्त व्यापार के सवाल पर भाषण

ब्रसेल्स में प्रकाशित, फ़्रांसिसी में लिखित

1848

कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र (एंगेल्स के साथ)

लंदन में प्रकाशित, 1880 के बाद व्यापक प्रसार

1848-49

न्यू राइनिषे जाइटुंग के लेख

कोलोन में प्रतिदिन प्रकाशित, मजूरी, श्रम और पूंजी समेत

1850

न्यू राइनिषे जाइटुंग मासिकांक के लेख

हैमबर्ग में मासिक प्रकाशन, 1848 से 1850 के बीच फ़्रांस में वर्ग संघर्ष समेत

1851-62

न्यू यार्क ट्रिब्यून के लेख

बहुतेरे लेख एंगेल्स ने लिखे

1852

लुई बोनापार्त की अठारहवीं ब्रूमेर

डाइ रेवोल्यूशन के पहले अंक में न्यू यार्क में प्रकाशित, धन के अभाव के कारण प्रकाशक से अधिकांश प्रतियां नहीं ली गयीं, बहुत कम प्रतियों का यूरोप आगमन हुआ, 1869 में मार्क्स द्वारा संशोधित होने पर प्रकाशन

1852

(प्रवास में महान लोग, एंगेल्स के साथ)

1930, मार्क्स एंगेल्स संग्रहालय (रूसी संस्करण), पांडुलिपि को पहले बर्नस्टाइन ने छिपा लिया था

1853

कोलोन में कम्युनिस्ट मुकदमे के रहस्य

बास्ले में गुमनाम परचे के बतौर (पुलिस ने सभी लगभग दो सौ प्रतियों को जब्त कर लिया) और बोस्टन में प्रकाशित

1874 में फ़ोकस्टैट में मार्क्स के नाम से प्रकाशित, 1875 में किताब के रूप में प्रकाशित  

1853-54

लार्ड पामर्स्टन

अंग्रेजी में लिखित, न्यू यार्क ट्रिब्यून और द पीपुल’स पेपर में लेखों के रूप में और बाद में पुस्तिका के रूप में प्रकाशित 

1854

द नाइट आफ़ द नोबल कंशसनेस

न्यू यार्क में पुस्तिका के रूप में प्रकाशित

1856-57

अठारहवीं सदी का कूटनीतिक इतिहास

अंग्रेजी में लिखित, मार्क्स द्वारा प्रकाशित होने के बावजूद उनके लेखन में शामिल नहीं, 1986 में जाकर मार्क्स-एंगेल्स समग्र में प्रकाशित

1857

(प्रस्तावना)

1903, काउत्सकी संपादित डाइ न्यू जाइट में मूल से काफी अलग

1857-58

(राजनीतिक अर्थशास्त्र की आलोचना की रूपरेखा)

1939-1941, सीमित प्रतियों का संस्करण, 1953 फिर से व्यापक वितरण

1859

राजनीतिक अर्थशास्त्र की आलोचना में योगदान

बर्लिन में हजार प्रतियों का प्रकाशन

1860

हेर फ़ोग्ट

लंदन में अलक्षित प्रकाशन

1861-63

(राजनीतिक अर्थशास्त्र की आलोचना में योगदान, 1861-63 की पांडुलिपि)

1905-1910, काउत्सकी संपादित अतिरिक्त मूल्य के सिद्धांत (संशोधित), 1954 में मूल के अनुरूप रूसी संस्करण और 1956 में जर्मन संस्करण प्रकाशित, 1976-1982, मेगा2 में प्रकाशित 

1863-64

पोलिश सवाल पर

1961 में प्रकाशित

1863-67

(1863-1867 की आर्थिक पांडुलिपियां)

1894, पूंजी, खंड 3, एंगेल्स द्वारा संपादित, मेगा2 में प्रकाशित, 1903, खंड 1, अप्रकाशित अध्याय, 1988 और 1992, मेगा2 में प्रकाशित 

1864-72

प्रथम इंटरनेशनल के दस्तावेज

अंग्रेजी में लिखित

1865

(मजूरी, दाम और मुनाफ़ा)

1898, एलीनोर द्वारा संपादित, अंग्रेजी में लिखित

1867

पूंजी, खंड 1

हैमबर्ग में हजार प्रतियां प्रकाशित, 1873 में तीन हजार प्रतियों का दूसरा संस्करण, 1872 में रूसी अनुवाद

1870

पूंजी, खंड 2 की पांडुलिपि

1885, पूंजी, खंड 2, एंगेल्स द्वारा संपादित

1871

फ़्रांस में गृहयुद्ध

अंग्रेजी में लिखित, व्यापक तौर पर प्रकाशित

1872-75

पूंजी, खंड 1 फ़्रांसिसी संस्करण

किश्तों में प्रकाशित

1874-75

(बाकुनिन के राज्य और अराजकता पर नोट)

1928, रिजाज़ानोव की भूमिका के साथ रूसी संस्करण

1875

गोथा कार्यक्रम की आलोचना

1891 में डाइ न्यू जाइट में एंगेल्स के संपादन में बदलाव समेत

1875

(अतिरिक्त मूल्य की दर और मुनाफ़े की दर में संबंध का गणितीय निदर्शन)

2003, मेगा2 में प्रकाशित

1877

एंगेल्स के ड्युहरिंग मत खंडन का एक अध्याय

फ़ोरवार्ट्स में आंशिक और पुस्तक में पूर्ण प्रकाशन

1879-80

(कोवालेव्सकी की ग्रामीण सामुदायिक संपत्ति पर नोट)

1977 में प्रकाशित

1879-80

(एडोल्फ वागनेर की राजनीतिक अर्थशास्त्र पर हाशिये की टीपें)

1932, पूंजी (आंशिक) 1933 रूसी संस्करण

1880-81

(मोर्गन की प्राचीन समाज से सार)

1972 में प्रकाशित

1881-82

(90 ईसा पूर्व से लगभग 1648 तक कालानुक्रमिक टीपें)

1938-39, रूसी संस्करण (आंशिक), 1953, (आंशिक)

 

 ) मार्क्स द्वारा प्रकाशित लेखन

1845: पवित्र परिवार (एंगेल्स के साथ)

1847: दरिद्रता का दर्शन

1848: मुक्त व्यापार के सवाल पर भाषण

1848: कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र (एंगेल्स के साथ)

1851-62: न्यू-यार्क ट्रिब्यून के लेख (लार्ड पामर्स्टन समेत)

1852: लुइ बोनापार्त की अठारहवीं ब्रूमेर

1853: कोलोन में कम्युनिस्ट मुकदमे के रहस्य

1859: राजनीतिक अर्थशास्त्र की आलोचना में योगदान

1860: हेर फ़ोग्ट

1867: पूंजी, खंड 1

1871: फ़्रांस में गृहयुद्ध

) मार्क्स की अपूर्ण पांडुलिपियां मरणोपरांत प्रकाशित

1843 (1927) राज्य के हेगेल सिद्धांत की आलोचना

1844 (1932) 1844 की आर्थिक-दार्शनिक पांडुलिपियां

1845 (1888) फ़ायरबाख थीसिस

1845 (1932) जर्मन विचारधारा (एंगेल्स के साथ)

1857-58 (1939-41) ग्रुंड्रिस

1861-63 (1905-10) अतिरिक्त मूल्य के सिद्धांत

1867-68, 1870-81 (1885) पूंजी, खंड 2

1863-67 (1894) पूंजी, खंड 3

1874-75 (1928) बाकुनिन की राज्य और अराजकता पर टीपें

1875 (1891) गोथा कार्यक्रम की आलोचना

1879-80 (1932) बागनेर की राजनीतिक अर्थशास्त्र पर टीपें

1879-80 (1977) कोवालेव्सकी की ग्रामीण सामुदायिक संपत्ति पर नोट

1880-81 (1972) मोर्गन की प्राचीन समाज से सार

) मार्क्स-एंगेल्स समग्र के विभिन्न संस्करण

1927-1935 मेगा (12 खंड)

1928-1947 रूसी समग्र (28 खंड)

1955-1966 दूसरा रूसी समग्र (39 खंड)

1956-1968 जर्मन समग्र (41 खंड)

1975-2005 मार्क्स एंगेल्स कलेक्टेड वर्क्स (50 खंड)

1975-1989; 1998---- मेगा2 (114 खंड; अब तक 64 प्रकाशित)

No comments:

Post a Comment